थाना क्षेत्र के महेशपुर मठेठा गांव में गुरुवार को सौर ऊर्जा की तार शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा करीब 50 हजार का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने नलकूप से पानी लाकर आग बुझाई।
विज्ञापन
दुकानदार गुरुसेवक दोपहर को दुकान बंद कर वोट डालने गए थे। वापस आने पर दुकान से धुआं निकल रहा था। दुकान का शटर खोला। दुकान के सामान के साथ बैटरा भी जलकर राख हो गया।