फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रीफिलिंग के अड्डों पर छापा

Thu, 29 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी करके गैस रिफलिंग करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टीम ने मौके से तीन भरे और एक खाली सिलेंडर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


शहर और ग्रामीणांचलों में गैस रिफलिंग का धंधा फल फूल रहा है। रसोई गैस की कालाबाजारी बंद होने का नाम नहीं ले रही है। एसडीएम सदर विवेक श्रीवास्तव के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक रामचंद्र, पूर्ति निरीक्षक लालजी पाल, पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार ने आवास विकास तिराहे पर गैस रिफलिंग की दुकान में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान टीम ने धंधे में लिप्त ललौली निवासी छोटू को पकड़ा और मौके से तीन भरे और एक खाली सिलेंडर, रिफलिंग की मशीन को कब्जे ले लिया।

पूर्ति निरीक्षक रामचंद्र ने बताया कि रिफलिंग का काम करने वाले के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। बताया कि गैस रिफलिंग करने वालों के खिलाफ छापेमारी का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें