फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी ड्राइवर और डॉन के रोल में दिखेंगे शाकेब

Thu, 29 Jan 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर लाइफ ओके चैनेल से ब्रेक लेने वाले शहर के शाकेब रियाज गुरुवार को इसी चैनेल में प्रसारित होने जा रहे ‘चिकनी चमेली’ एपीसोड में टैक्सी ड्राइवर की भूमिका मेें नजर आएंगे।
विज्ञापन


रईस घराने के अधेड़ और नौकरानी के अवैध संबंधों पर आधारित इस एपीसोड में शाकेब टैक्सी ड्राइवर के साथ डॉन का किरदार निभाते दिखेंगे।

शहर के सैय्यदबाड़ा मोहल्ला निवासी शाकेब रियाज ने बताया कि यह उनका दूसरा एपीसोड है। इससे पहले वह एक अन्य एपीसोड में अभिनय कर चुके हैं। दूसरे एपीसोड में रोल के बारे में बताया कि वह अमर नामक टैक्सी ड्राइवर के साथ-साथ डॉन की भूमिका निभा रहे हैं।

‘चिकनी चमेली’ में उर्वशी नाम की लड़की मुख्य भूमिका में है, जो रईस घराने में नौकरानी का रोल अदा करती है। वह अधेड़ रईस को प्रेम जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करती है। लड़की की मदद अमर की भूमिका निभा रहे शाकेब करते हैं।
विज्ञापन


इस मामले में उनका मर्डर हो जाता है। शाकेब ने बताया कि बहुत जल्द वह जोधा अकबर नामक सीरियल में नजर आएंगे। इसमें वह गाजी बाबा की भूमिका निभा रहे हैं। जल्द ही कौम टाइटल नाम से एक फिल्म भी बनने जा रही है। इसमें वह एक असरदार भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें