नगर में गणेश महोत्सव के पहले दिन गणेश जी की पूजा अर्चना करने के साथ ही नगर के कई स्थानों में प्रतिमाओं को भक्तों ने वेद मंत्रोच्चारण के स्थापित कराया। महिलाओं ने कलश यात्राएं निकाल कर पूजा अर्चना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों की गूंज पांडालों में छाई रही। पांच दिवसीय महोत्सव में जगह-जगह अलग अलग कार्यक्रमाें के आयोजन किए जा रहे हैं।
गुरुवार को नगर की नई कालोनी ललौली रोड में श्रीराम सेना युवा कमेटी के तत्वावधान में प्रथम गणेश महोत्सव का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चारण के साथ गणेश प्रतिमा की स्थपाना की गई। यहां क मेटी के गोलू गुप्ता, आशीष त्रिवेदी, राहुल प्रतीक गुप्ता, विकास पटेल, प्रवीण द्विवेदी, मोहित ओमर, मुदित ने बताया कि 19 सितंबर शनिवार को रात्रि जागरण, रविवार को विशाल भंडारा, सोमवार को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। जब कि रोडवेज बस स्टाप में विनायक जागृति कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांधी चौराहा, फाटक बाजार, लंकारोड शीतला मंदिर से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल में आई। यहां आचार्य पंडित ज्ञानू ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ गणेश प्रतिमा को स्थापित कराया। इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, नरेश बाबा, मोनू शर्मा, बउवन, कुलदीप आदि कमेटी के लोगों ने व्यवस्था संभाली।