एनकाउंटर के बाद घायल को ले जाती पुलिस।
- फोटो : एनकाउंटर के बाद घायल को ले जाती पुलिस।
फतेहपुर। औंग पुलिस ने करचलपुर से मिताई खेड़ा पुरवा जाने वाली रोड के पास मुठभेड़ में गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो खाली कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बाइक व 250 रुपये बरामद किए हैंं।
एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि औंग थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह करचलपुर के पास चेकिंग पर मौजूद थे। बकेवर की ओर से आ रहे संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। वह मौके से भागा। पीछा करने पर बाइक सवार मिताईखेड़ा पुरवा जाने वाली रोड में फिसल गया। खुद को घिरता देखकर आरोपी फायरिंग करने लगा। मुठभेड़ में अमित उर्फ टेनी के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। आरोपी जाफरगंज थाना क्षेत्र के डिघरुवा निवासी है। आरोपी के खिलाफ बकेवर थाने से चोरी,गैंगस्टर, जाफरगंज थाने से मिनी गुंडा, कानपुर घाटमपुर समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं।