फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अवैध संबंध में दोस्त और भाभी का कत्ल, बहन को अधमरा किया

विज्ञापन
फाइल फोटो - 39 - हत्यारोपी दिलदार कुरैशी। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहपुर। घर में करीब तीन महीने पहले दोस्त और भाभी को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद युवक ने दोनों को समझाया। दोनों नहीं माने तो वह शुक्रवार को दोस्त को मैच खेलने की बात कहकर साथ ले गया। यहां जंगल में बाइक रोककर दोस्त की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। खून से सना चाकू लेकर घर पहुंचा और भाभी के पेट पर छह सेकंड में आठ वार कर कत्ल कर दिया। बचाने दौड़ी छोटी बहन पर भी चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी युवक ने चौकी पर पहुंचकर दोस्त और भाभी की हत्या की बात स्वीकार कर आत्मसमर्पण कर दिया।। एसपी, एएसपी व फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच और जांच की।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा के चौधराना मोहल्ला निवासी फैजान कुरैशी (27) घर में दोपहर की नमाज अदा करने के बाद कुछ काम कर रहा था। इसी बीच पड़ोसी दिलदार कुरैशी घर पहुंचा और उससे मैच खेलने की बात कहकर बाइक से साथ ले गया। घर से करीब एक किलोमीटर दूर करबला के जंगल में बाइक रोक दी।
यहां फैजान से उसकी झड़प हुई। इसके बाद उसने चाकू से वार कर उसका गला रेत दिया। तड़पते हुए फैजान गांव की ओर 40 मीटर तक पहुंचा लेकिन गले से खून अधिक बह जाने के कारण वह खेत में ही गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद बाइक से गुस्से में दिलदार घर पहुंचा। यहां चिल्लाते हुए भाभी को बुलाया। भाभी जिकरा परवीन (37) पत्नी हिस्ट्रीशीटर मो. आमिर उर्फ बल्लू के सामने आते ही खून से सने डेढ़ फीट लंबे चाकू से पेट पर एक के बाद एक करीब आठ वार किए। बचाने दौड़ी छोटी बहन मन्नू (22) पर भी हमला किया। शोर सुनकर मां और बहन बबली के साथ पड़ोसी भी पहुंच गए।
इस पर दिलदार घर से भागकर पुलिस चौकी बाइक लेकर पहुंच गया। ग्रामीण भी उसका पीछा करते चौकी पहुंचे। यहां दिलदार ने पुलिस से दोस्त और भाभी की हत्या की बात कहकर आत्मसमर्पण कर दिया। चौकी प्रभारी ने युवक और महिला की हत्या की जानकारी थानाध्यक्ष और सीओ को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने वारदात स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जंगल में सिगरेट, लाइटर, नशीले इंजेक्शन की शीशियां, सिरिंज पड़ी मिली।
पुलिस को आशंका है कि पहले दोनों ने नशीले इंजेक्शन का सेवन किया। नशे में फैजान के होने पर दिलदार ने हमला किया। हमले में फैजान की आधी गर्दन कट गई। गर्दन की हड्डी को भी हमले के बाद मोड़ने की आशंका जताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी ने कबूला कि भाभी को फैजान के साथ करीब तीन माह पहले आपत्तिजनक हालात में देखा था। इसका वह विरोध करता था। इसके बाद भी दोस्त और भाभी नहीं मानती थी। बहन भी सहयोग करती थी। इसी वजह से दिलदार ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्यारोपी ने चाकू घर में छिपाया था। पूछताछ के बाद चाकू को बरामद कर लिया है। महिला का पति हिस्ट्रीशीटर है और वर्तमान में मध्य प्रदेश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें