फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शुक्रवार अब तक का सबसे गर्म दिन

Fri, 26 Apr 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-41-छतरी के साथ दुपट्टे से धूप का बचाव का प्रयास करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन

फोटो-42-विद्यार्थी चौराहे में लगे बैरियर छोड़ छाया बैठे सुरक्षा कर्मी। संवाद
पारा 42 डिग्री पहुंचा, भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शुक्रवार इस मौसम में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान एक डिग्री बढ़कर 42 पहुंचने से आम जनमानस अस्त व्यस्त हो गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 27 पर पहुंचा। ऐसे में भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा पैदा हो गया है। गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
नामांकन के चले शहर में सभी मुख्य मार्गों पर प्रशासन ने बैरियर लगाए हैं। जिन बैरियरों के पास पेड़ या छांव नहीं है, वहां पंडाल के नीचे बैठने वाले सुरक्षा कर्मी गर्मी से बेहाल दिखे। गर्मी का असर सड़कों पर भी दिखा। सुबह 11 बजे के बाद लोगों की आवाजाही खासी कम होती गई और दोपहर होते ही सड़कें सूनी पड़ गई। ई-रिक्शों की संख्या बहुत कम हो गई। शाम तीन बजे के बाद सड़कों पर चहल पहल शुरू हुई। बाजारों में सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

थोड़ी चूक पड़ सकती है भारी
चिकित्सकों का कहना है कि भीषण गर्मी में थोड़ी सी चूक होने पर कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकता है। सावधानी के साथ बचाव करते इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। हीट स्ट्रोक की शिकायत होने पर कुशल डाक्टर के पास न पहुंचने में जान जोखिम में पड़ सकती है।
चिकित्सकों ने बचाव के लिए दिए सुझाव
-अधिक से अधिक पानी पीएं। यात्रा के दौरान स्वच्छ पानी का पर्याप्त स्टॉक रखें। ओआरएस, घर में बने पेय पदार्थों में लस्सी, चावल का मांड, नीबू पानी, छाछ का उपयोग करें। पसीना सोखने वाले पतले व हल्के रंग के कपड़े ही पहनें। धूप में जाने से बचें, अगर जाना जरूरी हो तो चश्मा, छाता, टोपी, अंगोछा और चप्पल आदि का प्रयोग करें। कार्य ठंडे समय में करने का प्रयास करें, कार्य स्थल पर ठंडे पानी की व्यवस्था रखें। गर्भवती महिलाएं, अधिक उम्र के लोग, हृदय रोगी, रक्तचाप रोगियों को विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक के लक्षण
घबराहट, चक्कर आना। गर्म लाल और सूखी त्वचा। मांस पेशियों में कमजोरी या ऐठन। मतली या उल्टी आना। -शरीर का तापमान 40 सेल्सियस या 104 फारेनहाइट तक हो जाना। बहुत तेज सिर दर्द होना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें