फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फ्रीजर गायब, आरओ से खौलता पानी

Sat, 21 Apr 2018 11:05 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
      
विज्ञापन

फतेहपुर। जिला पुरुष अस्पताल में लोगों को पीने का शुद्ध व शीतल पानी नहीं मिल पा रहा है। आरओ प्लांट की टोटियों से गर्म पानी निकल रहा। अस्पताल के अंदर के ज्यादातर फ्रीजर गायब हैं। अस्पताल आने वाले रोगी और तीमारदार टंकियों का गर्म पानी पी रहे हैं। डाक्टर घरों से बोतलों में आरओ का पानी अस्पताल लेकर आते हैं।      
जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर 12 साल पहले तत्कालीन बसपा सरकार ने 11 लाख की लागत से आरओ प्लांट लगवाया था। इसके अलावा अस्पताल के अंदर अस्थि विभाग, ओपीडी प्रवेश गेट, महिला वार्ड गेट के सामने गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की आपूर्ति के लिए फ्रीजर लगाए गए थे। आरओ प्लांट चालू होने के बाद एक-एक करके फ्रीजर गायब हो चुके हैं।
विज्ञापन

पुराने इमरजेंसी कक्ष के बगल का फ्रीजर का पता नहीं है। यहां बने प्लेटफार्म में टूटा फर्नीचर रख कर जाली में ताला लगा दिया गया है। इसी तरह ओपीडी प्रवेश गेट पर लगा फ्रीजर भी गायब है। फ्रीजर में जलापूर्ति के लिए रखी गई पानी की टंकी है। इसी से पानी की आपूर्ति के लिए कनेक्शन जोड़ दिया गया है। वार्ड के प्रवेश गेट पर लगा फ्रीजर भी सालों से खराब है। टोटियां लगाकर स्टैंड पोस्ट का रूप दे दिया गया है। इन टोटियों से छत पर खुली रखी टंकियों का पानी गिरता है। इन टंकियों में बंदर दिन भर डुबकी लगाते हैं।
अस्पताल गेट पर लगा आरओ प्लांट छह महीने से काम नहीं कर रहा है। पानी ठंडा करने की मशीन खराब है। ऐसे में प्लांट में लगी टोटियों से तेज धूप के समय खौलता पानी निकलता है। ऐसे में रोगियों और तीमारदारों को पीने के पानी का संकट है।      

अस्पताल परिसर में लगे हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं      
फतेहपुर। अस्पताल परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। इसका पानी रैनबसेरा में रुकने वाले तीमारदार स्नान आदि करने में उपयोग करते हैं। दूसरा हैंडपंप अस्पताल के प्रशासनिक भवन परिसर में लगा है, लेकिन वार्ड से दूर होने के कारण रात में कोई रोगी या तीमारदार यहां तक जाना उचित नहीं समझता है। पुरुष अस्पताल के रोगी महिला अस्पताल के आरओ प्लांट से पानी लाकर पीते हैं।      
विज्ञापन


वर्जन
आरओ प्लांट की कूलिंग मशीन में कुछ खराबी है। इसे ठीक करने के लिए प्लांट लगाने वाली संस्था को लिखा गया है। - डा. हरगोविंद सिंह, सीएमएस, जिला पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें