फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर क्राइम पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों से ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी का साथी आदर्श सिंह जनवरी माह में लखनऊ से पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के आलमपुर गेरिया निवासी मोहम्मद तैसीम, उसके भाई और दोस्तों को विदेश में नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई थी। आरोपियों ने युवकों को लखनऊ स्थित कार्यालय बुलाकर ठगी की थी। जांच में सामने आया कि आरोपी नाम और पते बदलकर अलग-अलग स्थानों पर ट्रैवल्स कंपनी खोलते थे और लोगों को फंसाकर धन हड़पकर भाग जाते थे।
आरोपी फर्जी वीजा और एयर टिकट उपलब्ध कराते थे। तहसीन समेत उसके साथियों से करीब छह लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले अमेठी निवासी आदर्श सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार कर ट्रैवल्स कार्यालय सील किया था।
विज्ञापन

गैंग के मास्टरमाइंड विवेक कुमार मिश्रा को सोमवार को गोरखपुर जिले के चिलुआताल महुआतर चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया। यहां भी उसने नई ट्रैवल्स एजेंसी खोलकर लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया था।
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक मो. कमर खान ने बताया कि आरोपी अमेठी जिले के गौरीगंज सब्जी मंडी वार्ड नंबर 16 सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास का निवासी है। उसने कई फर्जी ठिकाने बना रखे थे और गूगल पर वांडर एंड ट्रैवल्स के नाम से कूटरचित वेबसाइट तैयार की थी।
लोग वेबसाइट पर दिए नंबरों पर संपर्क करते थे जिसके बाद उन्हें एजेंट बनकर कार्यालय बुलाया जाता और फर्जी वीजा व एयर टिकट दिए जाते थे। आरोपी विभिन्न कंपनियों और फर्मों के जीएसटी व लाइसेंस नंबर का इस्तेमाल कर फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करता था। इससे लोग आसानी से झांसे में आ जाते थे। वह हर दो से तीन महीने में कार्यालय का स्थान बदल देता था।
पूछताछ में सामने आया कि विवेक कुमार मिश्रा पहले अरुण उपाध्याय, नीलेश चौहान और विनोद शुक्ला के नाम से भी अलग-अलग स्थानों पर कार्यालय खोल चुका है। वह पूर्व में लखनऊ के विभूतिखंड थाने में धोखाधड़ी के मामले में जेल भी जा चुका है। आरोपी के पास से एक आईफोन और एक एंड्रॉयड फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें