किशनपुर। थाना क्षेत्र के साहबपुर गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से सोमवार को बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। साहबपुर मजरे अमनी गांव निवासी बरमदीन कोरी पत्नी शिवकली देवी (60) के साथ मजदूरी करते हैं। वह खेत से गेहूं काटकर घर आ रही थीं। तभी किसी वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक भाग गया। परिजन घायल महिला को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।