फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णता की बांट जोह रहा समाधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। संपूर्ण समाधान दिवस बस नाम के लिए ही संपूर्ण बचा है। बड़े पैमाने पर शिकायतकर्ता उम्मीद लेकर आते हैं और निराश होकर लौट रहे हैं। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। खागा, बिंदकी और सदर तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 373 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, केवल 26 समस्याओं का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में आयोजन हुआ। डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा पहुंचे। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व व पुलिस की रही। कल्यानपुर थाने के गौसपुर गांव निवासी राधेश्याम ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने खलिहान की जमीन पर कब्जा कर लिया है। औंग थाने के कनेरी गांव निवासी अरुण कुमार ने बताया कि गांव के जगतवीर सिंह ने आम रास्ते में अवैध कब्जा कर लिया है। पहुर गांव में तिरपाल डालकर रह रहे लोहार समुदाय की छह महिलाओं ने बताया कि उनके पास सिर छुपाने के लिए जगह नहीं है। अब तक उनके समुदाय को किसी भी तरह की कोई सरकारी सुविधा नही मिली है। उन लोगों के पास इतना धन भी नहीं है कि वह लोग कही जमीन खरीद सकें। मलवां ब्लाक के कंसपुर गुगैली गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान सचिव व ब्लाक के एक कर्मचारी की मिलीभगत से करीबियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। डीएम ने सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के लिए कहा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय, एसडीएम प्रहलाद सिंह, कोतवाल नंदलाल सिंह, तहसीलदार गणेश कुमार, नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सदर तहसील की शिकायतों को सुनने और निस्तारित करने के लिए सीडीओ सत्य प्रकाश तहसील पहुंचे। खागा के प्रतिनिधि के अनुसार यहां समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह जिले भर में आईं शिकायतें
..................................................
तहसील शिकायतें निस्तारण
.......................................
सदर 82 5
खागा 80 9
बिंदकी 211 12
.......................................
कुल 373 26
.....................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें