फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरनपुर में चार संदिग्ध पकड़ने पर महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर इलाके में मंगलवार को फायरिंग के आरोप में चार संदिग्ध लोगों को थाने लाने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाएं थाने पहुंची और पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

पीरनपुर इलाके में रविवार को दो पक्षों के बीच छेड़खानी के विवाद में मारपीट, पथराव, फायरिंग हुई थी। चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था। घटनास्थल पर गोलियों के खोखे बरामद हुए थे। पुलिस ने रिपोर्ट में दोनों पक्षों की ओर 18 नामजद और 15 अज्ञात पर रिपोर्ट की थी। रिपोर्ट में फायरिंग का मामला किसी पक्ष ने नहीं दर्ज कराया था। गोलियों का वीडियो वायरल होने के बाद मामला कोतवाली पुलिस के गले की फांस बन गया। पुलिस अब जांच में फायरिंग की धारा बढ़ा सकती है। पीरनपुर में शहर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव, 13 दरोगा, महिला पुलिस, जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। आरोपियों के घरों, पड़ोसियों के घरों में छापेमारी की गई। मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस को देखकर लोग इधर उधर भागने लगे। मोहल्ले के पीछे जंगल में कुछ लोग भागे। कुछ लोग तालाब और प्लाटों में छिप गए। पुलिस चार लोगों को पकड़ सकी। संदिग्ध आरोपियों के घरों की महिलाएं कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली परिसर में महिलाओं की भीड़ ने पुलिस का विरोध किया। पुलिस और महिलाओं के बीच नोकझोंक हुई। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में सही पाए जाने पर आरोपी जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें