फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विदेश भेजने के नाम पर 5.68 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विदेश जाने का सपना देखने वाले खागा के चार युवकों के साथ साइबर ठगों ने खेल खेला और 5.68 लाख रुपये की ठगी कर दी। यह पैसा ठगों ने ऑनलाइन और चेक के माध्यम से लिया। पीड़ितों ने बताया कि ठगों से उनका संपर्क ऑनलाइन पोर्टल के जरिये हुआ था। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खागा के अकिल एराना गांव निवासी मोहम्मद तैसीफ और उसके भाई के साथ ही दोस्त संजय व जाकिर ऑनलाइन पोर्टल सिंगापुर में नौकरी की वैकेंसी सर्च कर रहे थे। अगस्त माह में उन्होंने कई बार गूगल पर विदेश भेजने वाले एजेंट की तलाश की थी।
इस दौरान एक वेबसाइट से नंबर मिलने पर कॉल करने पर एजेंट ने खुद को लखनऊ निवासी वरुण उपाध्याय बताया और विदेश में नौकरी के साथ फ्लाइट से भेजने की भरोसा दिलाया। इसके लिए दो भाइयों से 2.45 लाख, दोस्त संजय से 1.75 लाख और जाकिर से 4.48 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


युवकों ने कुल चार लाख 73 हजार 125 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और तीन चेक से 95 हजार रुपये दिए। आठ अक्तूबर को टिकट देने का वादा किया गया लेकिन पांच अक्तूबर को कॉल करने पर टिकट कैंसिल होने की बात कहकर 21 अक्तूबर को देने का आश्वासन मिला। इसके बाद ठगों का मोबाइल बंद कर दिया।

इसके बाद जब पीड़ित लखनऊ में उसके बताए गए पते पर कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लगा था। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी की जानकारी हुई। इसकी शिकायत उन्होंने साइबर पुलिस से की। साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें