फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे में समझौते के नाम पर 15 लाख रुपए हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर की महिला ने मुकदमे में समझौते और प्लाट की रजिस्ट्री के नाम पर पर 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दंपती और उनके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिहारी नगर नई कॉलोनी निवासी सरिता यादव पत्नी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को मुख्तार से शांति नगर में प्लाट खरीदा था। उसी जमीन पर मोहल्ले के आनंद कुमार ने भी मुख्तार के भाई इश्तियाक से प्लाट खरीदा था। प्लाट को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आनंद कुमार ने झूठे आरोप लगाकर सरिता के पति और अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी तरीके से प्लॉट का बैनामा कराने का मुकदमा दर्ज दिया था। दो जुलाई को आनंद से लिखित समझौता हुआ। आनंद ने 15 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री उसके पक्ष में करने और मुकदमे में सुलह का आश्वासन दिया था।
सरिता के अनुसार रुपये आनंद के खाते में डाले गए थे। उसके खाते से रुपये प्लाट के बैंक कर्ज की किस्त में कट गए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी आनंद ने प्लाट का बैनामा नहीं किया। शिकायत करने पर आनंद उसकी मां सुनीता देवी, पिता रामबाबू, भाई सुधीर ने शिकायत करने पर गाली गलौज कर जेल भेजवाने की धमकी दी। पहले के मुकदमे में पुलिस से मिलकर पति को जेल भिजवा दिया था। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें