फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 शौचालयों की धनराशि के गबन का सचिव पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता के बाद राजकुमार पर 47 शौचालयों के निर्माण के लिए आए 5.64 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। खंड विकास अधिकारी विजयीपुर गोपीनाथ पाठक ने सचिव व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने लिखा कि तक्कीपुर कठरिया गांव में शौचालय निर्माण के मामले में अनियमितता की खबरें प्रकाशित होने पर जांच कराई गई। जांच सहायक पंचायत अधिकारी व खंड प्रेरक उमा प्रसाद ने की। उन्होंने 19 सितंबर को रिपोर्ट दी। इसमें शौचालय निर्माण का सत्यापन करते समय प्रधान व रोजगार सेवक द्वारा सहयोग न देने की बात कही गई।
जांच में पाया गया कि गांव में 47 शौचालयों का रिकार्ड नहीं मिला। न ही तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान द्वारा इन शौचालयों की जिओ टैगिंग कराई गई और न कोई प्रमाण दिया गया। ऐसे में यह पाया गया कि 5.64 लाख सरकारी रुपये का गबन कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें