औंग। शनिवार रात कार सवार चार शातिर गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से नगदी, बम, तमंचा व गांजा बरामद हुआ। शातिरों में एक दिव्यांग है और गाजीपुर थाने से 2009 में एनडीपीसी एक्ट में जेल जा चुका है।
औंग सकूरा मार्ग पर औंग की तरफ से एक कार आ रही थी। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कार से एक लाख 68 हजार 800 रुपए, एक तमंचा, एक किलो 620 ग्राम गांजा, तीन बम बरामद हुए हैं। पुलिस कार सवार ललौली थानाक्षेत्र के बरौंहा गांव निवासी हरिश्चंद्र शर्मा, देवरिया जनपद के पिपरा थानाक्षेत्र के दौलाकदम गांव निवासी सरजू शर्मा, ललौली थानाक्षेत्र के महना गांव के कपिल सिंह
चौहान उर्फ अनुराग सिंह, कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र के बर्रागांव निवासी दीपक विश्वकर्मा गिरफ्तार किया। सभी आरोपी कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर फिलहाल रहते हैं। आरोपियों ने बताया कि बकेवर के पास एक गांव में गांजे की खेप पहुंचाने जा रहे थे। रुपये गांजे की बिक्री के हैं। गिरोह का मास्टर माइंड हरिश्चंद्र शर्मा है, जो कि दिव्यांग है।