फोटो-42-स्कूली वाहन को सीज करते अधिकारी। स्रोत: स्वयं
फतेहपुर। स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एआरटीओ प्रवर्तन दल ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए बिना परमिट और फिटनेस के चार स्कूल वाहन सीज किए हैं। साथ ही 31 वाहनों का चालान किया गया।
ललौली थाना क्षेत्र में दो स्कूल वैन फिटनेस समाप्त होने पर और दो वाहन परमिट खत्म होने पर सीज किए गए। वहीं 31 स्कूली वाहनों का परमिट समेत अन्य मानकों के अभाव में चालान किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा ने बताया कि स्कूल वाहन संचालकों को पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद अनफिट वाहन सड़कों पर दौड़ रहे थे जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।