फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इंटर के चार मेधावियों को नकदी देकर किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। ब्लॉक क्षेत्र के नसेनिया में जवान की पाठशाला के संस्थापक शिवप्रकाश शुक्ला ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। रविवार को गायत्री मंदिर प्रांगण में गांव के इंटर के चार मेधावी बच्चों को नकद राशि के साथ माल्यार्पण और शाल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में अंकुश को 500 में 478 अंक मिलने पर प्रथम पुरस्कार में 5100 नकद प्रदान किया गया। अनन्या तिवारी को 500 में 406 अंक मिलने पर द्वितीय पुरस्कार में 3100 और आर्यन पटेल व अभिषेक पटेल को बराबर 500 में 404 अंक मिलने पर तृतीय पुरस्कार में 2100 रुपया नकद प्रदान किया। शिव प्रकाश शुक्ला ने बताया कि गांव की प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह उत्साह वर्धन किया जाता है। छुट्टी के दिनों में जवान की पाठशाला में बच्चों को निशुल्क पढ़ाई एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें