फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पॉलीक्लीनिक में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के ओमेगा पॉली क्लीनिक में शनिवार देर शाम इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने पॉलीक्लीनिक के बाहर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने भी वह नहीं मानें और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। उप पुलिस अधीक्षक और उपजिलाधिकारी के समझाने पर शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


कानपुर जनपद के सजेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत असधना गांव निवासी लालजी की पत्नी अनीता (28) को शनिवार भोर प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद लेकर पहुंचे। अनीता की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर करने की बात कही। डॉक्टर की सलाह न मानकर सुसरालीजनों ने उसे कस्बे के ही पॉलीक्लिनिक में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे कानपुर ले जाने की बात कही तो उसने वहीं इलाज करने की गुहार लगाई। उपचार के दौरान नॉर्मल डिलीवरी हुई। दो घंटे बाद अनीता ने दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत की सूचना पर मृतका के सुसराल व मायके पक्ष के लोग एकजुट हो गए और पॉलीक्लीनिक के बाहर हंगामा कर दिया और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतका के जेठ की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात तक मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा। उपजिलाधिकारी और उपपुलिस अधीक्षक ने परिजनों को शांत कराया। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है। मृतका का पति सूरत में मजदूरी करता है। मृतका की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसे एक लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें