फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालक समेत चार को तमंचे के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे संचालक समेत चार लोगों को शुक्रवार रात पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। थरियांव प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र नाथ राय को डीजे वाहन में असलहाधारियों के असोथर से हुसैनगंज की ओर जाने की खबर मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने संदिग्ध डीजे वाहन को असोथर रोड करनपुर मजरे रामपुर थरियांव मोड़ के पास रात को पकड़ा। पुलिस की धरपकड़ के दौरान डीजे से कूदकर छह सात लोग भाग निकले। पुलिस ने डीजे वाहन चालक मदन उर्फ भूपेंद्र सिंह लोधी पुत्र नवल किशोर, योगेंद्र लोधी, संजीत लोधी पुत्र लालमणि, राहुल पुत्र जुगराज लोधी को पकड़ा।
चालक मदन ही डीजे वाहन का मालिक है। इन लोगों के पास से पुलिस ने एक-एक तमंचे बरामद किए। यह लोग खागा कोतवाली क्षेत्र के धरमंगलपुर नरवा कोतवाली खागा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी मदन ने कबूला कि उसकी गांव में पुरानी रंजिश है। दुश्मनों से खतरे के चलते बचाव के लिए असलहा लेकर चलता है। वह डीजे बुकिंग पर लेकर हुसैनगंज जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें