फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर दो दुकानों से सामान चोरी

विज्ञापन
औंग कस्बे में बखारी-बक्सा की दुकान से मोटर बाइंडिंग की दुकान में काटी गयी नकब - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार में शुक्रवार रात सेंध लगाकर दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने मोटर रिपेयरिंग और बक्सा कारखाने में घटनाएं की है। करीब 75 हजार का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन

कानपुर प्रयागराज हाईवे पर सतीश की मोटर रिपेयरिंग की दुकान है, बगल में ही राकेश पाल और पुत्तन गुप्ता की भी बक्सा कारखाना है। राकेश की दुकान के पीछे चोर सेंध लगाकर घुसे। बक्से की दुकान से लोहे की चादरों का बंडल और औजार चोर उठा ले गए।
उसके बाद इसी दुकान की दीवार तोड़कर सतीश की दुकान से चोरों मोटर रिपेयरिंग का दो बोरा तांबे का तार चुरा ले गए। सतीश ने बताया कि करीब 50 हजार का तार चोरी हुआ है। घटना का पता शनिवार सुबह दुकान खोलने पर हुआ। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया घटनाओं की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें