फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जांच करने गए दरोगा और पुलिसकर्मियों से हाथापाई में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-26-कल्यानपुर थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में दंपती से मारपीट और छेड़छाड़ के आरोपियों ने बृहस्पतिवार को जांच के लिए पहुंचे दरोगा और पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर दी। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया। वहीं महिला की ओर से दर्ज प्राथमिकी में विवेचना के बाद लूट की धारा हटा दी है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाने के एक गांव की महिला 17 सितंबर को ऑपरेशन कराने के बाद पति संग घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में कार सवार खड़े थे। रास्ते से हटने के लिए कहने पर कार सवारों ने दंपती संग मारपीट की। महिला से छेड़छाड़ करने के बाद करीब 11 हजार रुपये छीन लिए।
पुलिस ने 22 सितंबर को दिव्यांश सिंह, सूरज सिंह उर्फ सूर्य प्रताप सिंह, अतुल श्रीवास्तव और रिंकू उर्फ मोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को दरोगा अजीत सिंह जांच के लिए आरोपियों के गांव मलवां पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि चारों ने दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों से हाथापाई पर आमादा हो गए। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस से अभद्रता करने पर चारों आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। विवेचना में लूट का आरोप गलत मिलने पर प्राथमिकी से लूट की धारा हटा दी गई है। (संवाद)

फोटो-26-कल्यानपुर थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें