फतेहपुर। एक पूर्व विधायक की पुत्री ने दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान छेड़छाड़ होने का आरोप लगाते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। पोस्ट के अनुसार बैरिकेड गिरने से मची भगदड़ के दौरान पीछे से एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध में उसने युवक को तीन थप्पड़ जड़ दिए।
वह 24 जुलाई को जंतर-मंतर में प्रदर्शन में शामिल होने गई थी। भगदड़ के दौरान बैरिकेड गिरने के बाद युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पूर्व विधायक ने बताया कि बेटी ने उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। यदि उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है तो वही सही होगा।
घर के बाहर सो रही किशोरी से छेड़छाड़
किशनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम पिंटू निषाद निवासी बेंदा घाट जिला बांदा बताया। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ा गया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
चौडगरा। कल्यानपुर पुलिस ने किशोरी के अपहरण में इब्राहिमपुर निवासी जयकरन को गिरफ्तार किया है। दरोगा अशोक सिंह ने बताया कि जयकरन को इब्राहिमपुर मोड़ के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया। अपहृत किशोरी को पहले मिल चुकी है।