फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दहेज हत्या में पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार के रहने वाले और विजयीपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह को पुलिस ने शनिवार को दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वह करीब एक महीने से भागे चल रहे थे।
विज्ञापन

नई बाजार निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भट्ठा कारोबारी महेंद्र सिंह की बहू रश्मि सिंह उर्फ कोमल की दो दिसंबर को मौत हो गई थी। उसका शव प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में एंबुलेंस में मिला था।
रश्मि की शादी महेंद्र सिंह के पुत्र आदित्य प्रताप सिंह से दो नवंबर को हुई थी। रश्मि का मायका कौशाम्बी के सड़वापर गांव में है। रश्मि के पिता धर्मेंद्र सिंह ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसमें पति आदित्य प्रताप सिंह, ससुर महेंद्र प्रताप सिंह, सास पुष्पा व ननद अंजलि को नामजद किया था। पुलिस आदित्य प्रताप सिंह पहले ही जेल भेज चुकी है। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि आरोपी महेंद्र सिंह को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें