फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक की बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हल्की बारिश में शहर से लेकर गांव तक की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। शहर से लेकर गांव तक तार व खंभे टूट कर गिर गए। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जलापूर्ति भी नहीं हो सकी। लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास पर भोर पहर अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया और खंभा टूट गया। इससे करीब 200 घरों की बिजली बंद हो गई। शाम को दूसरा खंभा लगाया गया तब बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बेरुईहार उपकेंद्र के ज्वालागंज फीडर के तार टूट गए। इससे आठ घंटे बिजली बंद रही। वहीं, हथगाम उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में शाम सात बजे मलूकपुर गांव के पास पीपल की डाल छू जाने से फाल्ट हो गया। इससे हथगाम, पलिया व सिठौरा उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। जेई विवेक मौर्य ने रात नौ बजे फाल्ट सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
इसी प्रकार थरियांव, असोथर, गाजीपुर, बहुआ उपकेंद्र में फाल्ट हो गया है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि फाल्ट सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। आवास विकास कॉलोनी में अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारकर खंभा तोड़ दिया था, उसकी जगह पर दूसरा खंभा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें