फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन में शनिवार सुबह खेत पर पानी लगा रहे 60 वर्षीय वृद्ध अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। गांव निवासी पीतांबर खेत में पानी लगाने गए थे। सुबह करीब छह बजे अचानक हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन सर्दी लगने से जान जाने की आशंका जता रहे हैं।