फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ निकली जगन्नाथ यात्रा

Thu, 07 Jul 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ यात्रा में सजा रथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला महाजनी गली के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से गाजे बाजे के साथ बुधवार को निकाली गई 53वीं भव्य रथयात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बना। यात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह- जगह पूजा अर्चना के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया। कृ ष्णा मार्केट में स्टाल लगाकर झाकियां सजाने वालों को प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



नगर के प्राचीन मंदिर से भगवान जगन्नाथ के रथ के अलावा गणेश, सरस्वती, भोले भंडारी, लक्ष्मी, दुर्गा, चित्रगुप्त महाराज की झांकि यां निकाली गईं। यात्रा महाजनी गली से कटरा, बजरिया, खजुहा चौराहा, फाटक बाजार, घियाही गली, किराना, लोहाई मार्केट, गांधी चौराहा, तहसील रोड, ललौली रोड, मुगल रोड, निजामी चौराहा मार्ग से होते हुए देर रात प्राचीन मंदिर में संपन्न हुई।यात्रा में राधा-कृष्ण का विह्गंम नृत्य, शिव पार्वती तांडव, उड़ते हनुमान, सांई दरबार, काली माता का तांडव प्रदर्शन कानपुर के कलाकारों ने किया।


जगह- जगह यात्रा रोककर पूजा अर्चना कर भक्तों ने प्रसाद बांटा। कृ ष्णा मार्केट में स्टाल लगाकर दीपू ओमर, पप्पू सिंह आदि ने कलाकारों को पुरस्कृत किया। यात्रा में एसडीएम जेएन सचान, सीओ आरके वर्मा, कोतवाल राजेश सिंह पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष अधिवक्ता शीलेष उर्फ गोल्डी तिवारी, सोनू गुुप्ता, गोलू पांडेय, दिलीप अग्निहोत्री, अनिल गुप्ता चार्ली, डा. राजेश गुप्ता उर्फ राजा भइया, दयालू गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कल्लू लोहिया, ओमजी, दिनेश लोहिया, उपेंद्र अवस्थी, राधे बाबा, मधुराज विश्वकर्मा, रिंकू  तिवारी, महेश अग्निहोत्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


 
जहानाबाद जाफरगंज में भी निकाली गई यात्रा- बिंदकी। जहानाबाद कस्बे के हनुमानगंज बजरिया से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई जगन्नाथ यात्रा की झांकियों को ड्योढ़ी, लालूगंज, बाजपेइन गली, बस स्टाप, पानी टंकी रोड, चौक आदि मोहल्लों मेें भ्रमण कराया गया।  आयोजक रमाकांत अग्निहोत्री, मैथिली शरण मिश्रा, अमित बाजपेई आदि भक्त शामिल रहे। जाफरगंज संवाददाता के अनुसार कस्बे के बांके बिहारी मंदिर से निकाली गई यात्रा कस्बे की गलियों में घुमाया गया, यहां अर्पित आेंमर, अरविंद, विष्णु गुप्ता, प्रधान पति घनश्याम दास गुप्ता, अंकित आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें