फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैग मार्च से बिंदकी में मचा हड़कंप

Wed, 02 Mar 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस में आए एसपी ने समापन के बाद सभी थाना प्रभारी और भारी पुलिस फोर्स लेकर बिंदकी की प्रमुख सड़कों पर फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन


इससे लोग सशंकित हो गए और हड़कंप मच गया। इस दौरान प्रेस लिखी बाइक को कोतवाली भेज दिया। मार्च के बाद निर्माणाधीन कोतवाली भवन का निरीक्षण कर सीओ व कोतवाल को आवश्यक निर्देश दिए।


मंगलवार को पुलिस अधीक्षक  कलानिधि नैथानी ने सीओ आरके वर्मा व थाना औंग, कल्यानपुर, चांदपुर, जहानाबाद, बकेवर, जाफरगंज, कोतवाली बिंदकी  प्रभारियाें सहित भारी पुलिस फोर्स लेकर तहसील रोड, कृष्णागंज, बजाजा गली, सर्राफा बाजार, लोहाई गली, किराना गली, फाटक बाजार, मेन बाजार, खजुहा चौराहे से होते हुए कोतवाली बिंदकी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्राफा बाजार में प्रेस लिखी एक बाइक देख उसके चालक को बुलाकर प्रेस कार्ड मांगा। न दिखाने पर बाइक को कोतवाली भेज दिया। इसके बाद कई जगह का अतिक्रमण हटाने की हिदायत दिया। इस दौरान कई वाहनों के कागजात  देखने के साथ ही बगैर कागजात व गलत ढंग से खड़ी बाइकों को कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें