फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के घर से दो लाख की चोरी

Wed, 02 Mar 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के जयराम नगर इलाके में फौजी के सूने घर से सोमवार रात चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की खबर पर चौकी पुलिस छानबीन के लिए पहुंची। मौके  का जायजा लेने के बाद पुलिस ने चोरी का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 
जयराम नगर निवासी फौजी अजय कुमार यादव ऋतुराज डिग्री कालेज के पास रहते हैं। जवान की तैनाती मथुरा में है। साढ़ू के घर शादी समारोह में शामिल होने छुट्टी लेकर घर आए थे।


परिवार के सभी लोग थरियांव कस्बे में शादी समारोह में गए थे। रात को गेट का ताला तोड़कर चोर घर में जा घुसे। कमरों के ताले तोड़ने के बाद बक्से में रखा माल उड़ा ले गए।
विज्ञापन


 
फौजी परिवार संग मंगलवार सुबह घर लौटकर आया तो ताले टूटे देखकर हैरान रह गया। चौकी इंचार्ज कमलेश पाल मौके पर पहुंचे।


फौजी ने बताया कि शातिर सोने के एक जोड़ी टाप्स, बाली, एक अंगूठी, हार, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बिछुवा, पचास हजार रुपये, 31 हजार कीमत की एलईडी, दो एटीएम कार्ड, साड़ी कपड़े, छह बोतल शराब चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन



पूरे सामान की कीमत दो लाख रुपये होगी। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें