फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो युवकों को पीटने की पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के पनेरूवा गांव निवासी विजया शंकर तिवारी ने पुलिस को बताया कि रविवार को गांव निवासी दीपक पाल और रवि पाल उसके घर आए। रंजिश में गाली गलौज की। विरोध पर डंडे से पीट दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं धाता थाना क्षेत्र के कारीकान गांव निवासी पिंटू रैदास ने पुलिस को बताया कि शनिवार को सिराथू रोड पर टैक्सी स्टैंड के पास खड़े थे। पड़ोसी रामजी पासवान, नन्हा, संदीप पासवान व कुलदीप पासवान बेवजह गाली गलौज करने लगे। विरोध पर पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन







रुपयों के लेनदेन में युवक को पीटा

रुपयों के लेनदेन में युवक को पीटने की बकेवर पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के सहिमलपुर गांव निवासी अनुज पांडेय ने पुलिस को बताया कि रविवार को देवमई से गांव लौट रहा था। रास्ते में नहर पुलिया के समीप प्रेम सिंह और उसके पुत्र शुभम सिंह ने रुपयों के लेनदेन की रंजिश में लाठियों से पीट दिया। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें