फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर में घुसकर दिव्यांग भाई-बहन समेत पांच को लाठियों से पीटा

विज्ञापन
फोटो-13- पिटाई से घायल नवल रैदास। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। घर में घुसकर दिव्यांग को भाई-बहन समेत पांच लोगों को पड़ोसियों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बरौहा गांव निवासी दशरथ रैदास (20) ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे घर में थे। पड़ोसी अमन, शीतल, बिरजू, विशाल, गोलू दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध पर उसे लाठियों और लात-घूसों से पीट दिया।
शोर सुनकर दिव्यांग भाई नवल रैदास (30) ने बीच-बचाव किया। हमलावरों ने उसे पीटकर सिर फोड़ दिया। भाई ललित (12), अभिषेक (15), बहन अनुराधा को भी पीटा। पिटाई में ललित के कान, अभिषेक के सिर, नाक व अनुराधा के चेहरे और शरीर में गंभीर चोट आई हैं।प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें