फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किमी दौड़ी आग लगी मालगाड़ी

Sun, 17 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के हरदुआगंज से कानपुर कोयला लादकर जा रही मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। पानी की व्यवस्था न हो पाने की वजह से मालगाड़ी करीब पांच किलोमीटर तक लपटों के दौड़ती रही। बिंदकी रोड स्टेशन पर इसे मेन लाइन में रुकवा कर दमकल से आग बुझाई गई। इस दौरान सवारी ट्रेनों को लूप लाइन से भेजा गया। करीब दो घंटे तक मालगाड़ी रुकी रही। 
विज्ञापन


मालगाड़ी फतेहपुर के कंसपुर गुगौली स्टेशन पर पहुंची तो स्टेशन की केबिन में मौजूद गार्ड ने मालगाड़ी के एक डिब्बे से आग की लपटें निकलती देखीं। केबिन गार्ड ने मालगाड़ी के गार्ड रामसिंह को वॉकी-टाकी पर सूचना दी।

मालगाड़ी जलती हालत में ही दौड़ती रही। सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर बिंदकी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोका गया। आग की सूचना पर बिंदकी स्टेशन यातायात निरीक्षक नवीन कुमार, स्टेशन मास्टर रितेश कुमार मालगाड़ी के पास पहुंचे। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दमकल कुछ देर बाद पहुंची और आग पर पौन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें