फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हादसों में सगे भाइयों समेत पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे पर शुक्रवार रात तीन बजे से शनिवार सुबह छह बजे के बीच महाकुंभ जा रहे तीन हादसों में सगे भाइयों समेत पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसों की वजह बेकाबू रफ्तार मानी जा रही है। पहले हादसे में राजस्थान के पियूष, दूसरा हादसे में राजस्थान के सगे भाई श्रीराम (45), जसवंत (35) व इनके मौसा प्रेम सिंह (60) की मौत हो गई। तीसरा हादसे में प्रयागराज अतरसुइया निवासी देवेंद्र (60) की मौत हुई है।
विज्ञापन

राजस्थान प्रांत जयपुर जिला प्रतापनगर निवासी पियूष गुप्ता (36) पत्नी पायल, तीन साल के पुत्र छोटे नन्हे व परिवार के प्रमोद, कृष्णा, मोनिका गुप्ता, चालक इमामुद्दीन के साथ इनोवा कार से प्रयागराज से लौट रहे थे। भारतपुर मोड़ पर हरियाणा-पंजाब ढाबे के सामने करीब रात तीन बजे हाईवे पर खड़े कंटेनर से टकरा गए। इनोवा के आगे का पूरा हिस्सा कंटेनर में घुस गया। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने पियूष को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने पायल व कृष्णा को कानपुर हैलट रेफर किया। पोस्टमार्टम हाउस में रिश्तेदार सुनील गुप्ता ने बताया कि उन्हें पियूष के कुंभ आने का पता हादसे की खबर से पता चला। वह लोग भी कुंभ से लौट रहे थे। वह पियूष की गाड़ी से करीब 30 किलोमीटर दूर निकल चुके थे। पियूष सेनेटरी पैड कारोबारी थे। हादसे में पियूष का बेटा छोटे नन्हें सुरक्षित है।
दूसरा हादसे में राजस्थान प्रांत धौलपुर जिला मनिया थाने के सकतपुर निवासी सगे भाई श्रीराम (45), जसवंत (35) व इनके मौसा प्रेम सिंह (60) की मौत हो गई। कृष्णा (10),राजेश (28) घायल हो गए। यह लोग प्रयागराज महाकुंभ लोडर से जा रहे थे। लोडर भारतपुर हाईवे पर करीब छह बजे पहुंचा था। श्रद्धालु नित्यक्रिया के लिए हाईवे किनारे गए थे। तेज रफ्तार कार सभी को कुचलते हुए लोडर से टकरा गई। मौके पर जसवंत की मौत हो गई। जिला अस्पताल से कानपुर लेकर जाते समय प्रेम सिंह व श्रीराम की मौत हो गई।
विज्ञापन

तीसरा हादसे में प्रयागराज अतरसुइया निवासी देवेंद्र (60) की मौत हो गई। भारतपुर सीएचसी हाईवे पर करीब छह बजे कार सवार देवेंद्र पहुंचे थे। आगे जा रही टूरिस्ट मिनी बस की हल्की टक्कर से कार अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और कार सवार देवेंद्र को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि हादसा हाईवे चालकों को झपकी आने व तेज रफ्तार की वजह से होना प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें