फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बस की टक्कर से कार सवार पांच श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। प्रयागराज से कानपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में रविवार रात बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। दो कार सवारों के सिर पर गंभीर चोट आने पर कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

कानपुर श्याम नगर निवासी अनुभव त्रिवेदी (30),पत्नी प्रतिमा (28), मां सविता त्रिवेदी (60), ससुर धर्मेंद्र शुक्ला (65) व सास सर्जना शुक्ला (63) प्रयागराज से लौट रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे पर पीछे से आ रही एक बस ने कार में टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। प्रतिमा और सर्जना के सिर पर गंभीर चोट आने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि हादसे के बाद कार थाना परिसर में खड़ी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें