फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिना बर्तनों के भोजन पकाने के साथ पांच दिवसीय शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का समापन हुआ। अंतिम दिन शनिवार को प्रशिक्षुओं ने बिना बर्तन का भोजन पकाया। शिविर में 188 प्रशिक्षु शामिल हुए।
विज्ञापन

शिविर के अंतिम दिन प्रशिक्षुओं से ट्रेनरों ने चार दिन में दिए गए प्रशिक्षण का प्रैक्टिकल कराया। ध्वज बांधने के साथ ध्वज प्रणाम कराया गया। इसके बाद मार्चपास्ट कराया गया। बायां हाथ मिलने के लिए विषय में विस्तार से समझाया गया। बताया कि स्काइट और गाइड दाहिने हाथ से सल्यूट करने के साथ बायां हाथ मिलाते हैं। इसके बाद विभिन्न तरह की गांठ बांधने का तरीका बताया गया। अंत में टेंट लगाने के साथ कपडे से स्ट्रेचर बनाना और प्राथमिक उपचार के तरीके बताए गए। प्रशिक्षकों ने बिना बर्तन पकाए गए भोजन का स्वाद चखा। शिविर का समापन डायट प्राचार्य संजय कुमार कुशवाहा ने किया। इस मौके पर मदन सिंह चौहान, श्यामबाबू यादव, अर्चना सिंह, अतुल सिंह यादव, काजल, डॉ. रमेश सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें