फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घरेलू विवाद पर मछली शिकारी फंदे से लटका

Fri, 26 Jul 2024 09:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गांव में विवाद के बाद घर से निकले मछली शिकारी का शुक्रवार को पेड़ पर शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव निवासी गुलाब निषाद (55) किसान था। वह रात को नशे में घर पहुंचा। किसी बात पर परिजनों से विवाद के बाद गुलाब घर से निकल गया। परिजन रात को खोजबीन करते रहे, कोई पता न लगने पर लौट आए थे। ग्रामीण शुक्रवार सुबह जंगल की ओर गए। ग्रामीणों ने गांव किनारे रस्सी के फंदे से गुलाब का शव लटका देखकर परिजनों व पुलिस को खबर दी। किसान के बड़े बेटे शिवा निषाद ने बताया कि पिता नशे में जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाकर गाली गलौज कर रहे थे। उन्हें पीने से मना किया गया था। विवाद के बाद घर से चले गए थे। वह नदी में मछली पकड़ते थे। कमाई के सारे रुपये शराब में खर्च कर देते थे। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें