-चार चरणों की आवेदन प्रक्रिया में स्कूलों का चयन लाटरी से होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत अलाभित समूह और निर्बल वर्ग के बच्चों की चार चरणों में होने वाली आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई। अब दूसरे चरण के आनलाइन आवेदन पहली मार्च से शुरू होंगे।
पहले चरण के आनलाइन आवेदनों का सत्यापन पूरा हो चुका है। एक दो दिन में स्कूलों के लिए लाटरी निकाली जा सकती है। चयनित बच्चों को छह मार्च तक निजी स्कूलों में दाखिला कराया जाना है। दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया पहली मार्च से 31 मार्च के बीच होगी। पहली अप्रैल से सात अप्रैल के मध्य बीएसए आवेदनों का सत्यापन करेंगे। आठ अप्रैल को लाटरी होगी। 17 अप्रैल तक इन बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से आठ मई के मध्य होगी। नौ मई से 15 के मध्य बीएसए आवेदनों का सत्यापन कराएंगे। 16 मई को लाटरी होगी और 23 मई तक स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। चौथे और अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पहली जून से 20 जून तक चलेगी। 21 जून से 27 जून तक बीएसए आवेदनों का सत्यापन करेंगे और 28 जून का लाटरी होगी। सात जुलाई तक चयनित बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। डीसी सामुदायिक शिक्षा अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि छह साल पूरा करने वाले बच्चे को पहली कक्षा में प्रवेश दिलाया जाएगा। प्रवेश बच्चे के वार्ड के स्कूल में ही होगा।
.......................