फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने 69 हजार शिक्षक भर्ती की शेष काउंसलिंग के पहले दिन सोमवार को 24 अभ्यर्थियों के अभिलेख जमा किए गए। मंगलवार काउंसलिंग का अंतिम दिन है।
दिसंबर 2020 में बेसिक शिक्षा विभाग ने 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 510 शिक्षकों की भर्ती शुरू की थी, जिसमें 470 शिक्षक भर्ती किए गए थे। सोमवार को विभाग ने 46 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया, जिसमें 24 पहुंचे। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में बीईओ की टीम में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का मिलान कर जमा कराए। बीएसए ने बताया कि मंगलवार को भी काउंसलिंग होगी। (संवाद)