फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शाॅर्ट सर्किट से कांच की दुकान में आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। कस्बा बाजार स्थित सिराथू रोड पर बुधवार देर रात शाॅर्ट सर्किट से कांच की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने का अनुमान है। दुकान बंद होने के कारण आग लगने की जानकारी समय रहते नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कौशाम्बी के चकनारा निवासी मुमताज अहमद की धाता बाजार में कांच की दुकान है। बुधवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात शाॅर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। बृहस्पतिवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा और मुमताज को सूचना दी। दुकानदार मौके पर पहुंचे।
आसपास के लोगों ने पड़ोसी का सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें