फोटो-40-आग लगने के बाद जला पड़ा समान। संवाद
- फोटो : आरोपी मौलाना मोहम्मद सालिम।
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर गांव में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। मकान की तीसरी मंजिल में मां, बेटी और पुत्र फंस गए। सूचना पर सीओ बिंदकी गौरव शर्मा व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर तीनों को रेस्क्यू किया।
गांव निवासी कैलाश सोनकर सोमवार रात किसी काम से बाहर गए थे। मकान के भूतल पर संदीप कुमार की ऑटो पार्ट्स दुकान किराए में चलाते हैं। रात करीब 12 बजे शाॅर्ट सर्किट से मकान के पहले मंजिल में आग लग गई। घटना के दौरान मकान का मुख्य द्वार अचानक बंद हो गया। कैलाश की पत्नी पुष्पा देवी और जुड़वा पुत्री खुशी व खुशाली (15 ) पुत्र ओम (12) आग लगने से मकान की तीसरी मंजिल में फंस गए। आग लगने से संदीप कुमार की दुकान में खड़ी एक स्कूटी, दो बाइक, एक साइकिल और करीब तीन लाख रुपये का ऑटो पार्ट्स व मोबिऑयल जलकर नष्ट हो गया। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर परिवार को सकुशल बाहर निकाला गया है।