फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओवरब्रिज पर ज्वलनशील पदार्थ लदे से टैंकर के केबिन में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर चौडगरा ओवरब्रिज पर ज्वलनशील पदार्थ लदे टैंकर में बुधवार दोपहर आग लग गई। इससे हाईवे पर खलबली मच गई। चालक-खलासी कूदकर भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

टैंकर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा था। चौडगरा ओवरब्रिज पर चढ़ते ही चलते टैंकर केबिन से अचानक धुआं निकलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंकर रोकने के बाद चालक व खलासी भाग निकले। कुछ ही पलों में धू धू कर जलने लगा। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ लदा होने की वजह से आसपास पहुंचने से लोग डरने लगे। दोनों ओर वाहन दूर खड़े हो गए।
आसपास मौजूद पेट्रोल पंपों के अग्निशमन यंत्रों से लोगों ने आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग से टैंकर तक नहीं पहुंची। केबिन जलकर बर्बाद हो गया। इस बीच पुलिस ने ओवरब्रिज पर आने-जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी। सर्विस लेन पर जाम लग गया। आग लगने के एक घंटे बाद दमकल पहुंची। आग शांत हो चुकी थी। कल्यानपुर व औंग पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस के मुताबिक आग शार्ट सर्किट से लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें