फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सरेराह महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले पांच मनचलों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और फब्तियां कसने वाले मनचलों के खिलाफ एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। बुधवार शाम पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान पांच मनचलों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

किशनपुर थाने के मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी दरोगा शिवानी अहिरवार ने मंडी तिराहे पर महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहे और फब्तियां कस रहे दो युवकों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दोनों भाग निकले। पूछताछ में महिलाओं ने उनकी पहचान वार्ड नंबर 10 खटिकाना मोहल्ला निवासी जितेंद्र सोनकर और राहुल सोनकर के रूप में की।
सुल्तानपुर घोष थाने के दरोगा आनंद वर्मा ने रात करीब 10 बजे देवारा मोड़ के पास हरदासपुर सानी निवासी करन को गिरफ्तार किया। वह लड़कियों को देखकर सीटी बजाते हुए अश्लील हरकत कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मुचलके पर जमानत दे दी।
विज्ञापन

खखरेरू थाने के दरोगा अमित कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम पौली गेट पर पौली निवासी फिरोज खान महिलाओं के सामने अश्लील हरकत और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
खागा कोतवाली के मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी राजेश सिंह ने पुरइन बाजार में रात करीब साढ़े नौ बजे एक व्यक्ति को नशे की हालत में महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाते देखा। ग्रामीणों से पूछताछ में उसकी पहचान पुरइन निवासी प्रताप चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें