फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हवलदार की मौत में कंटेनर चालक पर लापरवाही की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीएम ड्यूटी पर जा रहे हवलदार रामप्रवेश यादव की शनिवार को सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि चालक ने बिना इंडीकेटर जलाए कंटेनर को ओवरब्रिज पर खड़ा कर दिया था। इससे हादसा हुआ।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज पोस्ट सरायं शेषपीर निवासी अनारा देवी ने बताया कि धाता थाने में तैनात पति रामप्रवेश सीएम ड्यूटी में सादी वर्दी में शनिवार को जा रहे थे। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर हसवा चौकी ओवरब्रिज पर कंटेनर बिना इंडीकेटर जलाए खड़ा था। लापरवाही के कारण बाइक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में पति की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें