फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क जाम करने पर सपा नेता समेत 27 के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। थरियांव मार्ग निर्माण की मांग को लेकर 10 से 17 अगस्त तक चले धरना प्रदर्शन के मामले में मंगलवार को पुलिस ने सपा नेता समेत 27 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हथगाम थाना क्षेत्र में बाबू सिंह यादव व शिवसागर सिंह लोधी की ओर से सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन

बंदीपुर नहर पुलिया के पास 17 अगस्त को प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। इससे आवागमन बाधित हुआ। दरोगा अभिमन्यु सिंह की ओर से बाबू सिंह यादव, संजय यादव, कोमल, सज्जन, कैलाश, पवन यादव, प्रदीप यादव, झल्लर यादव, राजू, शिवसागर सिंह, दीपक, झल्लर सिंह, कलीम, सैफ, मुस्तकीम अनीस, रामदल के अध्यक्ष आगेंद्र साहू उर्फ रानू मगनलाल पांडेय, धनंजय, देवव्रत त्रिपाठी, रामचंद्र यादव, गनी, नवाब, जयचंद यादव, सुघर सिंह, सरवन लोधी और सपा नेता केतकी सिंह यादव के खिलाफ सड़क जाम की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें