फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आसपास और फर्रुखाबाद के लिए))मदरसे की छात्रा से मौलवी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
फोटो-24-ललौली थाने में पकड़ा गया मौलवी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में एक मदरसे की छात्रा के साथ मौलवी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा बहलाकर फर्रुखाबाद ले जाते समय परिजन ने मौलवी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कराने के बाद मौलवी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गांव के ही मदरसे में पढ़ती है। परिजन ने बताया कि मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी अब्दुल समद ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के बंथल शाहपुर गांव का निवासी है।
आरोप है कि मौलवी ने 16 अगस्त की रात किशोरी को घर से मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किशोरी को बहलाकर फर्रुखाबाद ले जाने लगा। किशोरी के घर से गायब होने पर परिजन ने खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

तभी रास्ते में किशोरी को लेकर जाते मौलवी को परिजन ने पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ बयान दर्ज किए।
बयान में किशोरी ने मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि आरोपी को किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया है।

युवती को बहलाकर ले गया
फतेहपुर। युवती को बहलाकर ले जाने की सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की मां ने बताया कि छह अगस्त को उसकी पुत्री को अमौली निवासी सत्येंद्र बहलाकर ले गया है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

फोटो-24-ललौली थाने में पकड़ा गया मौलवी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें