फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव निवासी विकास कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि गांव के ऋषि सिंह उर्फ गोलू से रंजिश चल रही है।
आरोप है कि 26 जुलाई की शाम ऋषि सिंह साथी विष्णु सिंह और 10 अन्य लोगों के साथ मोबाइल की दुकान पर पहुंचा। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध पर हमला कर दिया। हमलावर कार से आए थे। विकास ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
आरोप है कि सिपाही आरोपी के घर भी गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, बलवा और जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।