फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चचेरी बहनों सहित तीन किशोरियों के अपहरण की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी और कल्यानपुर थाना क्षेत्रों से चचेरी बहनों समेत तीन किशोरियों के अपहरण के मामलों में पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार शाम 15 वर्षीय चचेरी बहन के साथ खेत से चारा लेने गई थी। देर शाम तक दोनों के घर न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को परिजन ने पुलिस को सूचना दी। 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि दोनों बहनों का किसी ने अपहरण किया है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी को मंगलवार दोपहर पड़ोसी गांव का सोनू अगवा कर ले गया है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि जब वह सोनू के घर गईं और बेटी के बारे में पूछा तो सोनू के पिता दिनेश और चाचा विनेश ने उनके साथ अभद्रता की। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें