फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत पांच के खिलाफ हत्या की एफआईआर

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते प्रधान व ग्रामीण। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के सुरजीपुर गांव के एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने प्रधान समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में प्रधान संघ ने सोमवार को डीएम-एसपी से मुलाकात की। उन्हें बताया कि प्रधान के खिलाफ साजिश की गई है। उसे गलत फंसाया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

हथगाम के सुरजीपुर गांव निवासी गोपाल यादव (40) की 14 सितंबर को मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी अनीता की तहरीर पर पुलिस ने 30 सितंबर को प्रधान संतोष यादव, उमेश यादव, अखिलेश और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अनीता का आरोप है कि पति को 29 अगस्त को बहाने से आरोपी ले गए थे। इन लोगों ने पति को मारपीट कर बेदम कर दिया था। इस कारण इलाज के दौरान 14
सितंबर को उनकी मौत हो गई। मामले में प्रधान संघ अध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू और अन्य पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी राजेश कुमार सिंह मिलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रधान संतोष ने बताया कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। मृतक गोपाल का पुत्र गांव की एक महिला की बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। दुष्कर्म के मामले में महिला और उसकी बेटी का सहयोग था।
विज्ञापन

इस बात की आरोपी पक्ष रंजिश मानता था। मारपीट की घटना के दिन मृतक शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती था। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें