फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य समेत दो शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डिघरुआ इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापक पर जाफरगंज थाने में सरकारी अभिलेख गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव सिंह ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक साल पहले डिघरुआ इंटर कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य हरजिंदर सिंह को हटाकर डीआईओएस ने सहायक अध्यापक शिव सिंह को प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा था।
इस पर हरजिंदर सिंह कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों की सर्विस बुक, जीपीएफ लेजर समेत अन्य जरूरी पत्रावलियों को बिना सौंपे गायब हो गए थे।
मामले की जानकारी डीआईओएस ने डीएम को दी थी। इसके बाद डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर अलमारी का ताला तुड़वाया। तो उससे संबंधित अभिलेख नहीं मिले।
विभागीय सूत्रों के अनुसार इन अभिलेखों का रखरखाव हरजिंदर सिंह और सहायक अध्यापक महेश नारायण करते थे।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर प्रधानाचार्य शिव सिंह ने जाफरगंज थाने में तत्कालीन हरजिंदर सिंह और सहायक अध्यापक महेश नारायण के खिलाफ सरकारी अभिलेख गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष राजीव सिंह का कहना है कि पूर्व प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापक पर सरकारी अभिलेख गायब करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें