ज्ञापन देने जाते चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा के साथ सभासद। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। नगर पालिका सभासदों ने वीआईपी रोड के निर्माण में विद्युत विभाग पर असहयोग करने का आरोप लगाया है।
मंगलवार को चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा की अगुवाई में सभासदों ने डीएम को ज्ञापन देकर बीच सड़क पर लगे विद्युत पोल शिफ्ट कराने की मांग की है।
चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि 14वें वित्त से डीएम चौराहे से तांबेश्वर मंदिर तक डिवाइडर रोड का निर्माण हो रहा है। अब तक 70 प्रतिशत काम हो चुका है।
पालिका ने विद्युत विभाग को सड़क के बीच में खड़े विद्युत पोल शिफ्ट करने का स्टीमेट का पैसा जमा कर दिया था, लेकिन अभी तक पोल शिफ्ट नहीं किए गए हैं।
ऐसे में सड़क का निर्माण रुक गया है। खास बात ये है शिवरात्रि में तांबेश्वर सिद्धपीठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जलाभिषेक करने आते हैं।
अगर सड़क नहीं बनी, तो भक्तों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में कोमल पासवान, रामसिंह पटेल, कंचन बाजपेयी, शादाब अहमद, नेहा देवी, सबिया बेगम शामिल रहीं।